राजनगर : पल्स पोलियो जागरूकता अभियान चला

राजनगर. विश्व सेवा परिषद की ओर से शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के गाडियाडीह, साजाड़, कुमारदा, छोडि़या पहाड़ी, धोलाडीह आदि गांवों में विश्व सेवा परिषद के कोल्हान प्रमंडल संयोजक रोहित महतो ने पल्स पोलियो एवं राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन जागरूकता अभियान संयुक्त रुप से चलाया. इस अभियान के दौरान लोगों से कहा गया कि पोलियो को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 16, 2015 6:02 PM

राजनगर. विश्व सेवा परिषद की ओर से शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के गाडियाडीह, साजाड़, कुमारदा, छोडि़या पहाड़ी, धोलाडीह आदि गांवों में विश्व सेवा परिषद के कोल्हान प्रमंडल संयोजक रोहित महतो ने पल्स पोलियो एवं राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन जागरूकता अभियान संयुक्त रुप से चलाया. इस अभियान के दौरान लोगों से कहा गया कि पोलियो को दूर भगाते हुए जड़ से मिटाना है. इसके लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ड्रॉप पिलाकर पोलियो से बचाया जा सकता है. इस मौके पर लखिंद्र महतो, कृष्णा महतो, मोहन महतो, अमित महतो, सचिन महतो, बबलू महतो, राम महतो, जय महतो आदि शामिल थे.