25 पंडित करा रहे हैं अनुष्ठानलाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर बिष्टुपुर के खरकई लिंग रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर में गुरुवार को 67वें सास्था प्रीति महोत्सव की शुरुआत हुई. पहले दिन सुबह गणपति होमम के साथ अनुष्ठान शुरू किया गया. शाम में विघ्नेश्वर पूजा व संकल्प की विधि संपन्न हुई. मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का लिया संकल्प मुख्य यजमान व धर्म सास्था समूह के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का संकल्प लिया. संकल्प के साथ मंदिर में प्रतिष्ठापित सभी देवी-देवताओं से अनुष्ठान की आज्ञा लेने के साथ ही निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की गयी. महा दीपाराधना के साथ पहले दिन के अनुष्ठान संपन्न हुए. केरल, चेन्नई व विभिन्न हिस्सों से आये 25 पंडितों के दल के सान्निध्य में सारे अनुष्ठान संपन्न कराये जा रहे हैं. दूसरे दिन महागणपति होमम के पश्चात मूल मंत्र जाप के लिए कलश स्थापन, दोपहर में महा दीपाराधना व प्रसाद वितरण, संध्या बेला में भगवती सेवा, महा दीपाराधना, रूद्र कर्मार्चना व वेद पारायण होगा. महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं.
लेटेस्ट वीडियो
धर्म सास्था मंदिर, बिष्टुपुर : संकल्प के साथ 67वां प्रीति महोत्सव शुरू (फोटो : ऋषि.)
25 पंडित करा रहे हैं अनुष्ठानलाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर बिष्टुपुर के खरकई लिंग रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर में गुरुवार को 67वें सास्था प्रीति महोत्सव की शुरुआत हुई. पहले दिन सुबह गणपति होमम के साथ अनुष्ठान शुरू किया गया. शाम में विघ्नेश्वर पूजा व संकल्प की विधि संपन्न हुई. मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का लिया […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
