भगवान बालाजी का कल्याण महोत्सव आयोजित उमा 21
बारीडीह में नव निर्मित मंदिर में चल रहा है समारोहजमशेदपुर : बारीडीह विजया गार्डेन के पास नवनिर्मित मंदिर में भगवान बालाजी की शनिवार को हुई स्थापना के पश्चात रविवार को भगवान के कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया. आज के अनुष्ठानों की शुरुआत प्रात: 6:00 बजे से भगवान की सुप्रभात सेवा से हुई जिसके बाद […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 8, 2015 11:03 PM
बारीडीह में नव निर्मित मंदिर में चल रहा है समारोहजमशेदपुर : बारीडीह विजया गार्डेन के पास नवनिर्मित मंदिर में भगवान बालाजी की शनिवार को हुई स्थापना के पश्चात रविवार को भगवान के कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया. आज के अनुष्ठानों की शुरुआत प्रात: 6:00 बजे से भगवान की सुप्रभात सेवा से हुई जिसके बाद अष्टोत्तर नाम अर्चना का आयोजन किया गया. प्रात: 8:00 बजे से भगवान का सहस्र कलशाभिषेक एवं अलंकार करने के बाद उनकी अर्चना की गयी. इसके बाद प्रसाद वितरण आरंभ हुआ. संध्या 6:00 बजे से भगवान बालाजी के कल्याण महोत्सव की शुरुआत हुई, जिसके बाद तीर्थ प्रसाद वितरण किया गया. हैदराबाद से पधारे पं नरसिंह आचार्यलु के नेतृत्व में देश के विभिन्न भागों से आये 40 पुरोहितों की टीम ने अनुष्ठान संपन्न कराया. कल भगवान की सहस्र नाम अर्चना के साथ समारोह का समापन होगा.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
