जमशेदपुर हमेशा दिल में रहेगा: सरिता सिंह

जमशेदपुर: सरिता सिंह ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि जमशेदपुर हमेशा उनके दिल में रहेगा. उनकी पैदाइश जमशेदपुर में हुई है. दसवीं तक उन्होंने जमशेदपुर के केएसएमएस में पढ़ाई की. जमशेदपुर में उनका परिवार रहता है, बड़े भाई रहते हैं फिर वह जमशेदपुर को कैसे भूल सकती है. सरिता सिंह ने कहा कि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 12, 2015 12:02 AM

जमशेदपुर: सरिता सिंह ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि जमशेदपुर हमेशा उनके दिल में रहेगा. उनकी पैदाइश जमशेदपुर में हुई है. दसवीं तक उन्होंने जमशेदपुर के केएसएमएस में पढ़ाई की. जमशेदपुर में उनका परिवार रहता है, बड़े भाई रहते हैं फिर वह जमशेदपुर को कैसे भूल सकती है. सरिता सिंह ने कहा कि आइएएस की तैयारी देश की सेवा के लिए कर रही थी और राजनीति में भी देश की सेवा के लिए आयी है. दोनों में लक्ष्य एक ही था और आगे भी वही लक्ष्य रहेगा. अन्ना हजारे के आंदोलन से प्रभावित होकर इससे जुड़ी और फिर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के तहत आप में शामिल हुई. सरिता सिंह ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने की हलचल खत्म होने के बाद वे जमशेदपुर आयेंगी.————–लोगों का अपार समर्थन मिला: बबलू सिंह (फोटो बबलू सिंह के नाम से है)सरिता सिंह के भाई डिमना रोड आस्था स्पेश टाउन निवासी बबलू सिंह ने बताया कि बचपन से ही सरिता को कुछ अलग करने की तमन्ना थी. इसी चाहत से वह पहले अन्ना के आंदोलन से जुड़ी और फिर बाद में अरविंद केजरीवाल के साथ. दिल्ली से लौटे बबलू सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लोगों का अपार समर्थन मिला. चुनाव परिणाम में जीत की घोषणा होने के साथ पांच हजार समर्थक बधाई देने के लिए जुट गये.

Next Article

Exit mobile version