उपमुख्य संवादददाता, जमशेदपुर गोलमुरी उत्कल समाज भवन में आयोजित महानगर की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा दस करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. यह तभी पूरा होगा जब हर पदाधिकारी व सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभायें. उन्होंने कहा कि झारखंड में 50 लाख सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है. सभी मंडलाध्यक्ष अपने-अपने मंडलांे में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के लिए बूथ प्रभारी बनायें. जिसमें मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता दूसरे बूथों में जाकर सदस्यता अभियान में तेजी लायें. इसी तर्ज पर प्रदेश से मंडलों में भी मंडल प्रभारियों को मनोनीत किया गया है. बैठक का संचालन राम सिंह मंुडा ने व धन्यवाद ज्ञापन मुकुल मिश्र ने किया. बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष और सदस्यता प्रभारियों ने मंडलों के अभियान का ब्यौरा दिया. सदस्यता प्रभारी चितरंजन वर्मा ने सभी को समय पर सदस्यता लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. इन्होंने रखे विचार : महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, मनोज सिंह, राजन सिंह, हरेंद्र पांडेय, हलधर नारायण साह, अनिल सिंह, राजेश कुमार शुक्ल, रमेश हांसदा, विकास सिंह, दीपक निषाद.उपस्थित थे. अनिल मोदी, अप्पा राव, जोगिंदर सिंह जोगी, कमल किशोर, सतीश सिंह, तपन कर्मकार, प्रदीप महतो, श्यामा मुखी, संजीव मुखर्जी, बारी मुर्मू, विमल जालान, विजय सिंह, राजेश सिंह, सत्यप्रकाश, सतीश श्रीवास्तव, नित्यानंद सिन्हा, निरंजन पांडेय, रतन महतो, दानियल दानिश, राजपति देवी, कृपा सिंधु महतो, मुचीराम मुंडा, काजू सांडिल के अलावा कई मंडलों के अध्यक्ष और सदस्यता प्रभारी.
Advertisement
लेटेस्ट वीडियो
झारखंड में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य : राकेश प्रसाद (15 उमा 11-12)
Advertisement
उपमुख्य संवादददाता, जमशेदपुर गोलमुरी उत्कल समाज भवन में आयोजित महानगर की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा दस करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. यह तभी पूरा होगा जब हर पदाधिकारी व सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभायें. उन्होंने कहा कि झारखंड में 50 […]

ऑडियो सुनें
Advertisement
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
संबंधित ख़बरें
Trending News
Advertisement
अन्य खबरें
Advertisement
Advertisement