जेम्को श्रीराम जानकी समिति के आयोजन में जुटे श्रद्धालुजमशेदपुर. श्रीराम जानकी समिति की ओर से जेम्को क्लब परिसर में आयोजित दो दिनी श्रीराम चरित मानस का अखंड संपुट पाठ रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. अनुष्ठान की पूर्णाहुति में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. इस अवसर पर सबने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ एकजुट अभियान शुरू करने तथा समाज के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. समिति के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समिति पश्चिमी सभ्यता से प्रभावित युवाओं को अपनी संस्कृति को अपनाने का संदेश देना चाहते थे. उन्होंने बताया कि इसके लिए समिति श्री राम के आदर्शों के प्रचार-प्रसार की कोशिश कर रही है. उक्त अनुष्ठान में जेम्को कॉलोनी, जेम्को बस्ती, आजाद बस्ती, लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, झगरू बगान, बजरंगी नगर आदि के श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, रोहित कुमार, शंभूनाथ कुमार, बलराम सिंह, निर्भय कुमार, संतोष कुमार सिंह, केके झा, राजेश झा, शंभु शरण सिंह, जितेंद्र कुमार, मदन प्रसाद, राजेश सिंह, सुनील सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
Advertisement
लेटेस्ट वीडियो
अखंड मानस पाठ की हुई पूर्णाहुति (फोटो दुबेजी की होगी)
Advertisement
जेम्को श्रीराम जानकी समिति के आयोजन में जुटे श्रद्धालुजमशेदपुर. श्रीराम जानकी समिति की ओर से जेम्को क्लब परिसर में आयोजित दो दिनी श्रीराम चरित मानस का अखंड संपुट पाठ रविवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. अनुष्ठान की पूर्णाहुति में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल […]

ऑडियो सुनें
Advertisement
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
संबंधित ख़बरें
Trending News
Advertisement
अन्य खबरें
Advertisement
Advertisement