सदस्यता अभियान में तेजी लायेगी भाजपा

भाजपा बिरसानगर मंडल की बैठक में विचार-विमर्शसंवाददाता, जमशेदपुर भाजपा बिरसानगर मंडल की सोमवार को गुडि़या मैदान में बैठक हुई. इसमें सदस्यता अभियान चलाने के लिए विचार विमर्श किया गया. बैठक में मंडल के पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष, कोर कमेटी के सदस्य और मंडल के प्रमुख लोग उपस्थित थे.इस दौरान कहा गया कि सदस्यता अभियान में तेजी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 17, 2015 12:03 AM

भाजपा बिरसानगर मंडल की बैठक में विचार-विमर्शसंवाददाता, जमशेदपुर भाजपा बिरसानगर मंडल की सोमवार को गुडि़या मैदान में बैठक हुई. इसमें सदस्यता अभियान चलाने के लिए विचार विमर्श किया गया. बैठक में मंडल के पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष, कोर कमेटी के सदस्य और मंडल के प्रमुख लोग उपस्थित थे.इस दौरान कहा गया कि सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाने का काम किया जायेगा. बिरसानगर में 15 हजार लोगों की सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है. अध्यक्षता केलू सरकार ने की. बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि मिथलेश सिंह यादव, सदस्यता प्रभारी अप्पा राव व खेमलाल चौधरी समेत गौतम दास, तेजेंद्रर सिंह, राम प्रसाद, तापस दास, नरेश प्रसाद सिंह, केएल नंदी, राम कुमार आदि उपस्थित थे.