Friday, March 28, 2025
26.4 C
Ranchi
March 28, 2025 | 02:51 am

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

मराठी संस्कृति में रंगे रोटेरियन

Advertisement

जमशेदपुरः रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल में महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रोटरी क्लब के मराठी सदस्य डॉ प्रभाकर देशमुख, डॉ सुप्रिया ढब्बू, डॉ उन्मेष लुकतुके और शरद ढब्बू ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के गांव के किसानों की दिनचर्या […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

Advertisement

जमशेदपुरः रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से बिष्टुपुर स्थित महाराष्ट्र हितकारी मंडल में महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

रोटरी क्लब के मराठी सदस्य डॉ प्रभाकर देशमुख, डॉ सुप्रिया ढब्बू, डॉ उन्मेष लुकतुके और शरद ढब्बू ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के गांव के किसानों की दिनचर्या को दिखाते हुए गणेश वंदना नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. महाराष्ट्र के गांव के घर-घर में श्रीकृष्ण को जगाने के लिए भूपाली के स्वर का गुंजना, महिलाओं द्वारा घर के आंगन में रंगोली बनाना, तुलसी माता का पूजन, जैसे कई कार्य को नृत्य संगीत के जरिये प्रस्तुत किया गया. गांव की नटखट बालिका बन कर श्रेया गोवंडे ने मन रानात गेल गीत पर नृत्य किया. गांव के मछुआरा दंपती बन कर सुबोध गोवंडे और दीप्ति गोवंडे ने नृत्य के जरिये लोगों का मन मोहा. शाम को गोधुली मुहूर्त पर खेतों से किसान घर लौटते हंै और औरतें रोटी बना कर खिलाती है. उसी समय घर में दादी बच्चों को प्रार्थना सीखा कर लक्ष्मीजी को आमंत्रित करती है. सुनीता ढब्बू और नन्हीं बालिका सायली गोवंडे ने शुभम करोति कल्याणम गीत से इसका दर्शन करवाये. मनीषा जोशी के लावणी नृत्य अप्सरा अली और हात नक लाबू साडीला से लोगों का मन मोहा. अंत में सभी ने मराठी खानपान का आनंद लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें