टाटा नगर स्टेशन : इंतजार करते रहे लोग, कई वापस लौटे (फ्लैगसंवाददाता,जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र का लिंक गुरुवार को करीब चार घंटे 20 मिनट (पूर्वाह्न 11.40 से शाम चार बजे) तक फेल रहा. इस दौरान एक भी आरक्षण टिकट नहीं निकाला जा सका. लिंक फेल होने से रेलवे सिटी टिकट काउंटर भी ठप रहा. शाम चार बजे के बाद लिंक आने पर कुछ लोगों का आरक्षित टिकट निकाला गया. अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को तत्काल टिकट बंद होने के साथ ही आरक्षण केंद्र का लिंक कट गया. रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के सूत्रों ने बताया कि आरक्षण केंद्र के लिंक के राउटर का पोर्ट खराब हो गया था. उसे ठीक करने के बाद लिंक वापस आया.लिंक आने के साथ ही लोगों की लगी भीड़ आरक्षण केंद्र का लिंक आने के साथ ही टिकट काउंटर पर भीड़ लग गयी. थोड़ी धक्का- मुक्की भी हुई. बाद में सामान्य रूप से लोगों ने टिकट लिया. काफी देर तक लिंक फेल होने से कई लोग लौट गये वहीं कई लिंक आने आने का इंतजार करते रहे.कोट ‘पूर्वाह्न 11.40 से शाम 4 बजे तक लिंक फेल रहा. इस कारण टिकट लेने आये लोगों को परेशानी हुई. लिंक वापस आने के बाद आरक्षित टिकट प्रदान किया गया.अशोक कुमार अग्रवाला,वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक,सीकेपी.
लेटेस्ट वीडियो
चार घंटे फेल रहा आरक्षण केंद्र का लिंक (फोटो : दूबे जी का : अभी तसवीर नहीं दिख रही है)
टाटा नगर स्टेशन : इंतजार करते रहे लोग, कई वापस लौटे (फ्लैगसंवाददाता,जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र का लिंक गुरुवार को करीब चार घंटे 20 मिनट (पूर्वाह्न 11.40 से शाम चार बजे) तक फेल रहा. इस दौरान एक भी आरक्षण टिकट नहीं निकाला जा सका. लिंक फेल होने से रेलवे सिटी टिकट काउंटर भी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
