हजारी अध्यक्ष,रामकृष्णा महामंत्री

जमशेदपुर: झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन का 9 वां राज्य सम्मेलन रविवार को बिष्टुपुर मिलानी हॉल में हुआ. इसमें सर्वसम्मति से हजारीराम को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया. वहीं जमशेदपुर के सुरेश सिन्हा को फिर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष, रामकृष्णा सिंह को महामंत्री बनाया गया. ज्ञात हो कि धनबाद के रामकृष्णा सिंह वर्ष 1992 (संयुक्त बिहार) […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 23, 2015 7:47 AM
जमशेदपुर: झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन का 9 वां राज्य सम्मेलन रविवार को बिष्टुपुर मिलानी हॉल में हुआ. इसमें सर्वसम्मति से हजारीराम को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया. वहीं जमशेदपुर के सुरेश सिन्हा को फिर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष, रामकृष्णा सिंह को महामंत्री बनाया गया.

ज्ञात हो कि धनबाद के रामकृष्णा सिंह वर्ष 1992 (संयुक्त बिहार) से लगातार निर्विरोध महामंत्री चुने जाते रहे हैं. पुरानी कमेटी को एक बार सर्वसम्मति से चुना गया.

अतिथि शामिल नहीं हो सके. झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन का 9 वां राज्य सम्मेलन में बतौर अतिथि खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, विधायक साधुचरण महतो, आसजू विधायक रामचंद्र साहिस समेत अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया था. श्री राय कैबिनेट की बैठक के कारण सम्मेलन में शामिल नहीं हो सके. वहीं अन्य अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहे. श्री राय के प्रतिनिधि के रूप में विकास सिंह मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version