सेना में भर्ती रैली तीन से

जमशेदपुर: सेना भर्ती कार्यालय, रांची की ओर से सेना में भर्ती रैली तीन से 12 सितंबर तक रांची में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी में आयोजित की जा रही. तीन सितंबर को गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम और साहिबगंज जिले के आधार पर भर्ती प्रक्रिया होगी. चार को खूंटी, कोडरमा, लातेहार और गिरिडीह, पांच को चतरा, पाकुड़, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 13, 2013 8:40 AM

जमशेदपुर: सेना भर्ती कार्यालय, रांची की ओर से सेना में भर्ती रैली तीन से 12 सितंबर तक रांची में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी में आयोजित की जा रही.

तीन सितंबर को गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम और साहिबगंज जिले के आधार पर भर्ती प्रक्रिया होगी. चार को खूंटी, कोडरमा, लातेहार और गिरिडीह, पांच को चतरा, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा, छ: को पलामू, सात को रांची, आठ को दुमका एवं गुमला, नौ को धनबाद, बोकारो एवं रामगढ़, दस को देवघर, पूर्वी सिंहभूम एवं गोड्डा, 11 सितंबर को जामताड़ा, लोहरदगा, हजारीबाग, 12 को झारखंड के सभी सेवानिवृत्त सैनिकों की डीएससी में भर्ती प्रक्रिया होगी. सैनिक सामान्य श्रेणी, सैनिक (आदिवासी), सैनिक तकनीकी, नर्सिग सहायक, नर्सिग सहायक वेटनरी, लिपिक-स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेडमेन (धोबी, कुक, मेस वेटर, कारपेंटर, नाई, मोची, सफाई वाला एवं मसालची) श्रेणी में भर्ती होगी.

Next Article

Exit mobile version