विधि-विधान के साथ धर्म सास्था मंदिर में मना वार्षिकोत्सव
लाइफ रिपोर्टर@जमशेदपुरबिष्टुपुर के खरकई लिंक रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर का शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. श्रीश्री गणपति पूजन, अभिषेक व होम के बाद नवग्रह पूजा व होम किया गया. इसके बाद भगवान श्री अयप्पा का रुद्राभिषेक किया गया. सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारियों ने संपन्न […]
लाइफ रिपोर्टर@जमशेदपुरबिष्टुपुर के खरकई लिंक रोड स्थित धर्म सास्था मंदिर का शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. श्रीश्री गणपति पूजन, अभिषेक व होम के बाद नवग्रह पूजा व होम किया गया. इसके बाद भगवान श्री अयप्पा का रुद्राभिषेक किया गया. सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारियों ने संपन्न कराये. समापन पर दरिद्रनायारण भोज हुआ, जिसमें मंदिर कमेटी की ओर से बड़ी संख्या में लोगों को भोजन कराया गया. इसके पश्चात दान स्वरूप वस्त्र आदि प्रदान किये गये. इस आयोजन में मंदिर कमेटी के काशी विश्वनाथन, विशेश्वरन, राजा, नागराज रायचुरी समेत सभी सदस्य एवं अनेक श्रद्धालु शामिल हुए.