30.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

क्षत्रिय महिलाएं आज निकालेंगी बेटी बचाओ जागरुकता रैली (फोटो है दुबे -1)

Advertisement

झारखंड क्षत्रिय संघ का सूर्य मंदिर टाउन हॉल में होली मिलन कल (फ्लैग)वरीय संवाददाता, जमशेदपुर झारखंड क्षत्रिय संघ 8 मार्च को महिला दिवस और 9 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करेगा. इसकी जानकारी झारखंड क्षत्रिय संघ की ओर से साकची स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी गयी. बताया गया कि 8 […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

झारखंड क्षत्रिय संघ का सूर्य मंदिर टाउन हॉल में होली मिलन कल (फ्लैग)वरीय संवाददाता, जमशेदपुर झारखंड क्षत्रिय संघ 8 मार्च को महिला दिवस और 9 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करेगा. इसकी जानकारी झारखंड क्षत्रिय संघ की ओर से साकची स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी गयी. बताया गया कि 8 मार्च को बिष्टुपुर जी टाउन मैदान से साढ़े चार बजे से केंद्रीय महिला इकाई द्वारा महिला दिवस पर बेटी बचाओ जागरूकता रैली निकाली जायेगी. शाम साढ़े पांच बजे से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में संगोष्ठी आयोजित होगी. इसमें झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय मुख्य अतिथि होंगे. संघ द्वारा 9 मार्च को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर टाउन हॉल में शाम पांच बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. संवाददाता सम्मेलन में संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, संरक्षक शिवशंकर सिंह, महासचिव डॉ एमएस सिंह मानस, जनसंपर्क सचिव प्रशांत सिंह पुतुल, नीरज सिंह, केंद्रीय युवा इकाई के अध्यक्ष रोहित सिंह, संयोजक हरीश सिंह, महासचिव अमित सिंह, अमरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, केंद्रीय महिला इकाई अध्यक्ष कविता परमार, उपाध्यक्ष सीता सिंह, महासचिव मंजू सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels