हुरलुंग नूतन नगर में डालसा व झारखंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यक्रम (फोटो : 8 निखिल महिला दिवस के नाम से है)

जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और झारखंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से महिला दिवस पर हुरलुंग नूतन नगर बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर नूतन नगर की सावित्री सबर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. डालसा के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि सावित्री नूतन नगर की सबसे शिक्षित […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 8, 2015 10:03 PM

जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और झारखंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से महिला दिवस पर हुरलुंग नूतन नगर बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर नूतन नगर की सावित्री सबर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. डालसा के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि सावित्री नूतन नगर की सबसे शिक्षित महिला है. वह वर्तमान में ग्रेजुएट कॉलेज, साकची में पढ़ रही है. सावित्री के पति भी सम्मानितझारखंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सावित्री के पति को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. एसोसिएशन की अध्यक्ष बलविंदर कौर ने बताया कि पत्नी को पढ़ाई में मदद करना बड़ी बात है. डालसा के सचिव ने बताया कि गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कानून संबंधित जानकारी दी गयी. लोगों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं व अधिकार के बारे में बताया गया. इस दौरान एसोसिएशन के सचिव हरमिंदर सिंह, के एल गांधी, पंचायत के बुलु रानी, राजेश एवं डालसा के विमल पांडेय, एसएस प्रसाद, बी कामेश्वरी, दिलीप, मनोज तिवारी व अन्य मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version