एंबुलेंस सेवा आरंभ करेगा झारखंड क्षत्रिय संघ
जमशेदपुर. झारखंड क्षत्रिय संघ जल्द एंबुलेंस सेवा शुरू करेगा. संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने बताया कि संघ के केंद्रीय सदस्य नीरज सिंह और झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के संयोजक हरीश सिंह के सौजन्य से एंबुलेंस दिया जायेगा. एंबुलेंस संचालन का जिम्मा झारखंड क्षत्रिय युवा संघ को दिया जायेगा. संघ गरमी में शहर के छह […]
जमशेदपुर. झारखंड क्षत्रिय संघ जल्द एंबुलेंस सेवा शुरू करेगा. संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह ने बताया कि संघ के केंद्रीय सदस्य नीरज सिंह और झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के संयोजक हरीश सिंह के सौजन्य से एंबुलेंस दिया जायेगा. एंबुलेंस संचालन का जिम्मा झारखंड क्षत्रिय युवा संघ को दिया जायेगा. संघ गरमी में शहर के छह स्थानों पर ‘पियाऊ’ की व्यवस्था करेगा. इस पहल के लिए झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह और महासचिव डॉ एमएस सिंह ‘मानस’ ने युवा संघ के अध्यक्ष रोहित सिंह, महासचिव अमित सिंह और उनकी पूरी टीम को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.