आरटीआइ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 22 को (ऋषि 3)
उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरप्रदेश स्तर के आरटीआइ (सूचना का अधिकार) कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन 22 मार्च को करनडीह स्थित आदिवासी भवन में होगा. इस दौरान एक कमेटी गठित होगी, जो लोगों को जागरूक करेगी. बुधवार को करनडीह स्थित आदिवासी भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आरटीआइ कार्यकर्ता कृतिवास मंडल ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 20, 2015 1:02 PM
उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुरप्रदेश स्तर के आरटीआइ (सूचना का अधिकार) कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन 22 मार्च को करनडीह स्थित आदिवासी भवन में होगा. इस दौरान एक कमेटी गठित होगी, जो लोगों को जागरूक करेगी. बुधवार को करनडीह स्थित आदिवासी भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आरटीआइ कार्यकर्ता कृतिवास मंडल ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरटीआइ एक सशक्त हथियार है, लेकिन इसके एक्टिविस्ट-कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर कोई प्रावधान नहीं है. झारखंड में सूचना का अधिकार कानून की स्थिति खराब है. श्री मंडल ने कहा कि उपायुक्त कुछ विभागों के प्रथम अपीलीय पदाधिकारी होते हुए भी प्रथम अपीलीय पदाधिकारी की भूमिका नहीं निभा रहे हैं. संवाददाता सम्मेलन में कमलेश सिंह, सुनील प्रसाद, सरफराज, दिनेश महतो समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 1:39 AM
January 16, 2026 1:38 AM
January 16, 2026 1:37 AM
January 16, 2026 1:36 AM
January 16, 2026 1:35 AM
January 16, 2026 1:34 AM
January 16, 2026 1:33 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:32 AM
January 16, 2026 1:31 AM
