ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में निर्णय (फ्लैग)-गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय रांची का घेराव 13 को -14 अप्रैल से रांची मुख्यालय के समक्ष आमरण अनशन संवाददाता,जमशेदपुर ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन राज्य के सभी जिला कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए 13 अप्रैल को रांची स्थित गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय का घेराव करेगा. 14 अप्रैल से रांची मुख्यालय के समक्ष आमरण अनशन किया जायेगा. साथ ही जमशेदपुर जिला एसोसिएशन का चुनाव इस माह के अंत तक करा दिया जायेगा. उक्त उक्त बातें ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार ने बैठक के दौरान कही. रविवार को साकची स्थित जुबिली पार्क में एसोसिएशन की बैठक भागन हांसदा की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ- साथ धनबाद जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह उपस्थित थे. प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार ने सदस्यों से तन मन धन से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आ ान किया. इस मौके पर अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, कमल कुमार शर्मा, विनय कुमार सिंह, धूप नारायण सिंह, शौकत अली खान,पंकज कुमार,पार्वती नाग, कविता दास मिरा राय, परमेश्वर सिंह, चंद्रमणि चौबे सहित कई सदस्य मौजूद थे.
लेटेस्ट वीडियो
जिला एसोसिएशन का चुनाव इसी माह (फोटो : ऋृषि 5 )
ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में निर्णय (फ्लैग)-गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय रांची का घेराव 13 को -14 अप्रैल से रांची मुख्यालय के समक्ष आमरण अनशन संवाददाता,जमशेदपुर ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन राज्य के सभी जिला कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए 13 अप्रैल को रांची स्थित गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
