15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ग्रामीणों को वन भूमि पट्टा व बंदोबस्ती दी जाये (फोटो डीएस 1)

सुंदरनगर क्षेत्र के तालसा गांव में हुई ग्रामसभासंवाददाता, जमशेदपुर सुंदरनगर क्षेत्र के तालसा गांव में रविवार को ग्राम प्रधान दुर्गा चरण मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन किया गया. दुर्गा चरण मुर्मू ने कहा कि गांव में ग्रामसभा को सशक्त करना होगा. इसके लिए सभी ग्रामीणों को […]

सुंदरनगर क्षेत्र के तालसा गांव में हुई ग्रामसभासंवाददाता, जमशेदपुर सुंदरनगर क्षेत्र के तालसा गांव में रविवार को ग्राम प्रधान दुर्गा चरण मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन किया गया. दुर्गा चरण मुर्मू ने कहा कि गांव में ग्रामसभा को सशक्त करना होगा. इसके लिए सभी ग्रामीणों को जिम्मेवारी लेनी होगी. ग्रामसभा में कई प्रस्ताव भी पारित किये गये. इन प्रस्तावों को सीओ के प्रतिनिधि यदुनाथ राम और संजीव रंजन को सौंपा गया. बैठक में वन रक्षा समिति के अध्यक्ष सुकमन मुर्मू, आदिवासी नवयुवक संघ के महासचिव वकील हेंब्रम, हराधन हेंब्रम, जोहन टुडू, जितेन हेंब्रम, बाजे बास्के, समीर हेंब्रम, मागत मार्डी, राजीव हेंब्रम, उमीन हेंब्रम, साहेब राम मुर्मू, चरण मार्डी, डुमका बास्के, गाजी मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. ये प्रस्ताव हुए पारित वन भूमि और राज्य सरकार की जमीन पर 65 सालों से अधिक समय से रहने वाले परिवारों को वन भूमि पट्टा व बंदोबस्ती दी जायेग्रामसभा का सार्वजनिक स्थल जाहेरथान, श्मशान घाट और खेल मैदान की बंदोबस्ती की जायेखतियानी जमीन का नामांतरण होग्रामसभा की अनुमति के बिना वनों व मिटटी की कटाई न की जायेजंगल बचाओ अभियान में लगे युवकों को संसाधन मुहैया कराया जायेवन में फलदार वृक्ष लगाये जायें

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel