अर्जुन मुंडा ने शोक जताया
जमशेदपुर. भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि शालिग्राम यादव के निधन से शिक्षा जगत को भारी क्षति हुई है. शिक्षा के क्षेत्र में अभिभाजित बिहार के दौरान सिंहभूम के सारे संस्थानों से वे जुड़े रहे. झारखंड एकेडमिक काउंसिल के शुरुआती दौर में उसे खड़ा करने में उन्होंने अथक मेहनत और अभूतपूर्व […]
जमशेदपुर. भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि शालिग्राम यादव के निधन से शिक्षा जगत को भारी क्षति हुई है. शिक्षा के क्षेत्र में अभिभाजित बिहार के दौरान सिंहभूम के सारे संस्थानों से वे जुड़े रहे. झारखंड एकेडमिक काउंसिल के शुरुआती दौर में उसे खड़ा करने में उन्होंने अथक मेहनत और अभूतपूर्व भूमिका निभायी. उनके साथ उनका आत्मिक संबंध था, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते हैं.