खुशबू-ए-पंजाब कार्यक्रम आज

जमशेदपुर. सिख यूथ बिग्रेड और नव भारत सेवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजेंद्र विद्यालय सभागार में बैशाखी पर्व के मद्देनजर खुशबू-ए-पंजाब का आयोजन किया गया है. इस मौके पर पंजाब का भांगड़ा-गिद्दा, लोकगीत तथा मार्शल आर्ट का मंचन होगा. नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ अभियान तथा छोटी-छोटी बातों पर टूटते परिवार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 17, 2015 12:05 AM

जमशेदपुर. सिख यूथ बिग्रेड और नव भारत सेवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजेंद्र विद्यालय सभागार में बैशाखी पर्व के मद्देनजर खुशबू-ए-पंजाब का आयोजन किया गया है. इस मौके पर पंजाब का भांगड़ा-गिद्दा, लोकगीत तथा मार्शल आर्ट का मंचन होगा. नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ अभियान तथा छोटी-छोटी बातों पर टूटते परिवार के दृश्य का मंचन होगा. कार्यक्रम शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलेगा. इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, उद्योगपति राजीव सिंह दुग्गल, सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी, पटना गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार शैलेद्र सिंह, सीजीपीसी के प्रधान इंद्रजीत सिंह मौजूद रहेंगे. सन्नी गु्रप द्वारा भांगड़ा व गिद्दा प्रस्तुत होगा.

Next Article

Exit mobile version