कीताडीह : विवाहिता ने की आत्मदाह, दहेज हत्या का केस दर्ज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरपरसुडीह के कीताडीह गड़ीवान पट्टी में पिंकी परवीन उर्फ फराह खान ने छत पर अपने शरीर में आग लगा ली. उसे टीएमएच लाया गया, जहां उसकी देर रात मौत हो गयी. पिंकी तीन माह से गर्भवती थी. पिंकी के पिता मो आलान खान और भाई ने आरोप लगाया है कि पांच लाख दहेज […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 25, 2015 12:04 AM

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरपरसुडीह के कीताडीह गड़ीवान पट्टी में पिंकी परवीन उर्फ फराह खान ने छत पर अपने शरीर में आग लगा ली. उसे टीएमएच लाया गया, जहां उसकी देर रात मौत हो गयी. पिंकी तीन माह से गर्भवती थी. पिंकी के पिता मो आलान खान और भाई ने आरोप लगाया है कि पांच लाख दहेज नहीं देने पर उसकी जलाकर हत्या कर दी गयी. मायके वालों ने पिंकी के पति सैनुल खान, सास, जेठ, देवर तथा जेठ का लड़का के खिलाफ लिखित शिकायत की है. ——–बेटी पैदा होने के बाद से प्रताडि़त किया जाता थापुलिस को लिखित शिकायत में कहा गया है कि पिंकी की शादी सैनुल खान से छह वर्ष पूर्व हुई थी. एक वर्ष के बाद उसे बेटी हुई. बेटी पैदा होने के बाद पिंकी से दहेज की मांग की जाने लगी. चार बार सामाजिक स्तर पर समझौता हुआ. एक बार परसुडीह थाना में भी समझौता हुआ,लेकिन पिंकी को ससुर, जेठानी और ननंद को छोड़कर सभी उक्त सभी प्रताडि़त करते थे. ———छत की ग्रिल बंद कर लगा ली आगगड़ीवान पट्टी में रहने वाली पिंकी ने छत की ग्रील बंद कर गुरुवार रात आठ बजे आग लगा ली. घटना के बाद छत पर तड़पते हुए उसे मैदान में बैठे लोगों ने देखा और शोर मचाया. लोग भागते हुए छत पर गये और पिंकी को इलाज के लिए टीएमएच ले गये. पारिवारिक सूत्र बताते हैं घटना के पहले पिंकी ने नजाम पढ़ी. अपने पति को खाना दिया था.

Next Article

Exit mobile version