बाल श्रम पर सरकार से मांगी रिपोर्ट

संयुक्त श्रमायुक्त ने उप श्रमायुक्त को किया जवाब तलब (फ्लैग)संवाददाता, जमशेदपुर जिले में बाल श्रम के मामले में उठाये गये कदम को लेकर झारखंड के संयुक्त श्रमायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने उप श्रमायुक्त से सभी बिंदुओं पर की गयी जानकारी से अवगत कराने को कहा है. श्रम आयुक्त नयी दिल्ली के पत्र के आलोक में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 28, 2015 10:05 PM

संयुक्त श्रमायुक्त ने उप श्रमायुक्त को किया जवाब तलब (फ्लैग)संवाददाता, जमशेदपुर जिले में बाल श्रम के मामले में उठाये गये कदम को लेकर झारखंड के संयुक्त श्रमायुक्त उमेश प्रसाद सिंह ने उप श्रमायुक्त से सभी बिंदुओं पर की गयी जानकारी से अवगत कराने को कहा है. श्रम आयुक्त नयी दिल्ली के पत्र के आलोक में झारखंड के संयुक्त श्रमायुक्त ने उक्त जानकारी मांगी है. ज्ञात हो कि बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान के मुख्य समन्वयक सदन कुमार ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री, श्रम मंत्रालय से शिकायत की थी. उनका आरोप था कि सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी मांगे जाने पर उन्हें उप श्रमायुक्त की ओर से बताया गया कि झारखंड बनने के बाद जिले में अभी तक मात्र 13 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. जबकि जिले में कितने बाल श्रमिक हैं. कितने बाल श्रमिकों के आश्रितों को इंदिरा आवास दिये गये. बाल मजदूरों के लिए जिले में कितने स्कूल खोले इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी.

Next Article

Exit mobile version