बिष्टुपुर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार 2 को
जमशेदपुर. बिष्टुपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दो मई को कीर्तन दरबार आयोजित करेगी. श्री गुरु अर्जुन देवजी महाराज के प्रकाशोत्सव पर आयोजित कीर्तन दरबार के लिए गुरुवार सुबह दस बजे तीन दिनों तक चलने वाले अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ. इसकी समाप्ति दो मई को सुबह नौ बजे होगी. शाम सात बजे से रात नौ बजे […]
जमशेदपुर. बिष्टुपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दो मई को कीर्तन दरबार आयोजित करेगी. श्री गुरु अर्जुन देवजी महाराज के प्रकाशोत्सव पर आयोजित कीर्तन दरबार के लिए गुरुवार सुबह दस बजे तीन दिनों तक चलने वाले अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ. इसकी समाप्ति दो मई को सुबह नौ बजे होगी. शाम सात बजे से रात नौ बजे तक कीर्तन दरबार चलेगा. कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा. यह जानकारी बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान गुरविंदर सिंह ने दी.