संवाददाता,जमशेदपुर जमशेदपुर के जिला जज अनंत विजय सिंह को व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को विदाई दी गयी. इस दौरान बताया गया कि जिला जज अनंत विजय सिंह को झारखंड हाइकोर्ट के प्रिंसिपल जुडिशियल कमिश्नर बनाया गया है. वहीं सरफराज हसन काजमी को जमशेदपुर का जिला जज बनाया गया है. इससे पूर्व सरफराज हसन काजमी झारखंड हाइकोर्ट के प्रिंसिपल जुडिशियल कमिश्नर के पद पर पदस्थापित थे. विदाई समारोह के पूर्व जिला जज अनंत विजय सिंह ने एडीजे-1 एसपी सिन्हा को अपना चार्ज सौंपा. जमशेदपुर कोर्ट के रजिस्ट्रार अनिल कुमार-2 ने बताया कि पांच मई को कोर्ट के नये जिला जज सरफराज हसन काजमी पदभार लेंगे. वहीं अनंत विजय सिंह भी पांच को ही झारखंड हाई कोर्ट के प्रिंसिपल जुडिशियल कमिश्नर का पदभार ग्रहण करेंगे. इस मौके पर एडीजे-2 दीपक नाथ तिवारी को भी कोर्ट के पदाधिकारियों के द्वारा विदाई दी गई. बताया जाता है कि एडीजे-2 पूर्व में ही चार्ज दे दिये थे. इस मौके पर एडीजे-1 एसपी सिन्हा, एडीजे-2 दीपक नाथ तिवारी,एडीजे-6 एसएस प्रसाद, सीजेएम अशोक कुमार, मनोरंजन कुमार, डालसा सचिव राजेश कुमार सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.
Advertisement
जिला जज को विदाई, पांच को पदभार लेंगे नये जिला जज
संवाददाता,जमशेदपुर जमशेदपुर के जिला जज अनंत विजय सिंह को व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को विदाई दी गयी. इस दौरान बताया गया कि जिला जज अनंत विजय सिंह को झारखंड हाइकोर्ट के प्रिंसिपल जुडिशियल कमिश्नर बनाया गया है. वहीं सरफराज हसन काजमी को जमशेदपुर का जिला जज बनाया गया है. इससे पूर्व सरफराज हसन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement