झारखंड आंदोलनकारी आज करेंगे मंथनजमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित निर्मल भवन में शुक्रवार को जिले के झारखंड आंदोलनकारी जुटेंगे. वे कोल्हान के तीनों जिलों में आंदोलनकारियों के चिह्नितीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा किये गये कार्यों व आयोग के खत्म हो रहे कार्यकाल पर मंथन करेंगे. इस संबंध में गुरुवार को करनडीह में झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की तैयारी बैठक हुई. मोरचा के डेमका सोय ने कहा कि आंदोलनकारियों के मसले को राज्य सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है. आंदोलनकारियों को राज्य गठन के साथ मान-सम्मान मिलना चाहिए था. बैठक में शिवनाथ बेसरा, चट्टान सुरीन, गणेश मुर्मू, अशोक महतो, महादेव मुर्मू, प्रदीप महतो, सुबल महतो, नंदा तांती, विजय मुर्मू, लखी हेंब्रम, लाखो हेंब्रम व अन्य उपस्थित थे.
लेटेस्ट वीडियो
झारखंड आंदोलनकारी आज करेंगे मंथन
झारखंड आंदोलनकारी आज करेंगे मंथनजमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित निर्मल भवन में शुक्रवार को जिले के झारखंड आंदोलनकारी जुटेंगे. वे कोल्हान के तीनों जिलों में आंदोलनकारियों के चिह्नितीकरण को लेकर प्रशासन द्वारा किये गये कार्यों व आयोग के खत्म हो रहे कार्यकाल पर मंथन करेंगे. इस संबंध में गुरुवार को करनडीह में झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की तैयारी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
