संकीर्तन में हुआ 24 घंटे नामो: जाप (फोटो ऋषि तिवारी की 3)

जमशेदपुर. झारखंडी ओडि़या गंडा परिवार की श्रीश्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडली की ओर से नार्दन टाउन सर्किट हाउस एरिया में शनिवार सुबह हरे राम हरे कृष्णा अष्ट प्रहरी नामो: का उच्चारण संकीर्तन शुरू हुआ. संकीर्तन रविवार सुबह समाप्त होगा. इसमें 24 घंटे नामो: जाप किया जायेगा. संकीर्तन में बलांगीर ओडि़शा के ओडि़या पाली कीर्तन मंडली, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 9, 2015 6:04 PM

जमशेदपुर. झारखंडी ओडि़या गंडा परिवार की श्रीश्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडली की ओर से नार्दन टाउन सर्किट हाउस एरिया में शनिवार सुबह हरे राम हरे कृष्णा अष्ट प्रहरी नामो: का उच्चारण संकीर्तन शुरू हुआ. संकीर्तन रविवार सुबह समाप्त होगा. इसमें 24 घंटे नामो: जाप किया जायेगा. संकीर्तन में बलांगीर ओडि़शा के ओडि़या पाली कीर्तन मंडली, ओडि़शा के सोनपुर मोडोघाट मंडली, जमशेदपुर की महिमा संघ कीर्तन मंडली, युवा समिति, गोल मैदान कीर्तन मंडल, नीलम कीर्तन मंडली व नार्दन टाउन पानी टंकी कीर्तन मंडली ने भाग लिया. इस दौरन मंडली के अध्यक्ष शेरा बाग, सनातन महानंद, शंभु चरण टांडी, राजेश नायक, मनबोध बाग, माधव हरपाल, बलदेव नंद, चमार महानंद, राधेश्याम दीप, खीरामोनी कुमार, रवि नाग, रामचंद्र सोना आदि लोग उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version