-आदिवासी महिला को राज्यपाल बनाया जाना गर्व की बात आरजेएन 3 – लड्डू वितरण करते सीताराम हांसदा.प्रतिनिधि, राजनगर झारखंड का राज्यपाल द्रौपदी मुरमू को बनाये जाने की खुशी में राजनगर मुख्य बाजार में सीताराम हांसदा के नेतृत्व में लड्डू का वितरण किया गया. द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल बनाये जाने पर संताल समाज में खुशियों की लहर है. लोगों को उम्मीद है कि अब सीएनटी, एसपीटी, पेशा कानून व पांचवीं अनुसूची का सख्ती से पालन होगा. इस मौके पर कालीचरण हांसदा, लखन सोरेन, ईश्वर मार्डी, लुसकू मुर्मू, रामसिंह बानरा, कृष्णा बानरा, मुनी मुर्मू समेत अन्य मौजूद थे. इधर आदिवासी सेंगेल अभियान ने भी द्रौपदी मुरमू को राज्यपाल बनाये जाने पर खुशी जाहिर की है. खुशियां जाहिर करते हुए बीजु बास्के ने कहा कि एक आदिवासी महिला को राज्यपाल बनाया जाना संताल समाज के लिए गर्व की बात है.
BREAKING NEWS
Advertisement
द्रौपदी मुरमू के राज्यपाल बनने की खुशी में लड्डू वितरित
-आदिवासी महिला को राज्यपाल बनाया जाना गर्व की बात आरजेएन 3 – लड्डू वितरण करते सीताराम हांसदा.प्रतिनिधि, राजनगर झारखंड का राज्यपाल द्रौपदी मुरमू को बनाये जाने की खुशी में राजनगर मुख्य बाजार में सीताराम हांसदा के नेतृत्व में लड्डू का वितरण किया गया. द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल बनाये जाने पर संताल समाज में खुशियों की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement