रेलवे मेंस के पदाधिकारियों ने की पदयात्रा

संवाददाता, जमशेदपुर रेलवे मेंस मुख्यालय शाखा टाटानगर के पदाधिकारियों ने शनिवार को कई विभागों में पदयात्रा अभियान चलाया. इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं से रू-ब-रू हो वरीय मंडल विद्युत अभियंता अभिमन्यु सेठ को अवगत कराकर निदान की मांग की. अभियान की शुरुआत सुबह 9 बजे ट्रेन लाइटिंग विभाग से हुई जो सिंग्नल विभाग, न्यू इलेक्ट्रानिक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 17, 2015 6:04 PM

संवाददाता, जमशेदपुर रेलवे मेंस मुख्यालय शाखा टाटानगर के पदाधिकारियों ने शनिवार को कई विभागों में पदयात्रा अभियान चलाया. इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं से रू-ब-रू हो वरीय मंडल विद्युत अभियंता अभिमन्यु सेठ को अवगत कराकर निदान की मांग की. अभियान की शुरुआत सुबह 9 बजे ट्रेन लाइटिंग विभाग से हुई जो सिंग्नल विभाग, न्यू इलेक्ट्रानिक शेड आकर समाप्त हुई. इसमें शशि मिश्रा, अवतार सिंह, मदन, शैलेश त्रिपाठी, विकास कुमार, बलवीर, अनिल चौधरी आदि उपस्थित थे. चार सूत्री मांग – लोको शेड के सभी ओवर हेड क्रेन एवं उसके सीलिंग का उचित रख- रखाव सुनिश्चित किया जाये – लोको शेड टाटा से अस्थायी रू प से बोकारो शेड में स्थानांतरित किये गये 136 पदों को अविलंब वापस लाया जाये – सरप्लस हुए स्टीम कैडर के कर्मचारी जो वर्तमान में कैंटीन में है, उनका लोको शेड कैडर में विलय किया जाये – ओल्ड शेड में पानी, बिजली की व्यवस्था की जाये

Next Article

Exit mobile version