महाभारत कथा पर आधारित छऊ नृत्य ने मन मोहा हैरी का फोटो

सोनारी विकास समिति ने किया छऊ नृत्य का आयोजन (फ्लैग)जमशेदपुर. सोनारी स्थित मिथिला स्कूल के मैदान में पुराना सोनारी विकास समिति की ओर से शनिवार को रात दस बजे से छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निर्मल महतो, सुनील महतो एवं सुधीर महतो के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया. इस अवसर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 17, 2015 6:04 PM

सोनारी विकास समिति ने किया छऊ नृत्य का आयोजन (फ्लैग)जमशेदपुर. सोनारी स्थित मिथिला स्कूल के मैदान में पुराना सोनारी विकास समिति की ओर से शनिवार को रात दस बजे से छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निर्मल महतो, सुनील महतो एवं सुधीर महतो के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, आस्तिक महतो, मोहन कर्मकार, लालटू महतो उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान पुरुलिया के दारा सिंह कुमार एवं श्यामपदो महतो ने महाभारत कथा पर आधारित छऊ नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया. उपस्थित लोगों ने रात भर छऊ नृत्य का आनंद उठाया. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष धनंजय महतो, अशोक सिंह, अखिलेश्वर महतो, दिवाकर महतो, धनेश कर्मकार, उत्तम महतो, माखन सिंह, मनोज कुमार महतो, कार्तिक प्रसाद महतो, चित्तो मंडल, डिजेन महतो, चंद्रशेखर महतो, नरु धीवर, विभूति दास, मिहिर महतो, तपन महतो, बिजली महतो, श्यामपदो महतो, रवि नायडू का योगदान रहा.

Next Article

Exit mobile version