7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अभियान चलायेगी कांग्रेस : बलदेव सिंह

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य सरदार बलदेव सिंह ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ चलाये जा रहे कोल्हानस्तर के आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेनेका कार्यकर्ताओं से आ ान किया है. वे रविवार को तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में कोल्हानप्रमंडलीय कांग्रेसजनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चंपिया ने […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य सरदार बलदेव सिंह ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ चलाये जा रहे कोल्हानस्तर के आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेनेका कार्यकर्ताओं से आ ान किया है. वे रविवार को तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में कोल्हानप्रमंडलीय कांग्रेसजनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चंपिया ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल दिया. वरीय कांग्रेसी रामाश्रय प्रसाद, जिला अध्यक्ष विजय खां ने प्रखंड और जिला स्तर पर चलाये जा रहे आंदोलन की जानकारी दी. बैठक का शुभारंभ देवेंद्रनाथ चंपिया, रामाश्रय प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया. संचालन डीके लहरी ने किया. बैठक में चार प्रस्ताव पारित किये गये. धन्यवाद ज्ञापन सूरजकांत नाग ने किया. इस मौके पर प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी, आरके सहगल,गोपाल प्रसाद, सरदार महेंद्र सिंह, मंजीत आनंद, रियाजुद्दीन खान, विष्णु पाठक,सुदर्शन तिवारी, जगदीश नारायण चौबे, धनपत पांडेय, दुखनी माई सरदार, देवशरण सिंह, केके शुक्ला समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel