गांजा समेत पकड़ाये चारों गये जेल
जमशेदपुर. बागबेड़ा व साकची से एक किलो गांजा के साथ पकड़ाये चार लोगों के खिलाफ बागबेड़ा थाना में साकची महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद के बयान पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में बागबेड़ा का महेंद्र भगत, आजादनगर का मो इरफान आलम, सिदगोड़ा का गंगा सिंह और सोनारी झाबरी […]
जमशेदपुर. बागबेड़ा व साकची से एक किलो गांजा के साथ पकड़ाये चार लोगों के खिलाफ बागबेड़ा थाना में साकची महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद के बयान पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में बागबेड़ा का महेंद्र भगत, आजादनगर का मो इरफान आलम, सिदगोड़ा का गंगा सिंह और सोनारी झाबरी बस्ती का सत्यनारायण राय शामिल है. मालूम हो कि महिला थाना प्रभारी प्रियंका आनंद ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास गांजा बेचते महेंद्र को पकड़ा था. उसकी निशानदेही पर अन्य तीन की गिरफ्तारी साकची से की थी.