profilePicture

महिलाओं ने छेड़ा नशे के खिलाफ जंग

जुलूस निकाल कर नशे को दूर भगाने का लिया शपथफोटो जादू-1- बैठक करती महिलाएं व उपस्थित मुखिया खेलाराम मुर्मू जादू-2- रैली निकालती महिलाएं व नारा लगाती।प्रतिनिधि, जादूगोड़ाअपने पंचायत को नशामुक्त पंचायत बनाने को लेकर भाटिन पंचायत की आधी आबादी ने बुधवार को महिला सशक्ति मंच के बैनर तले नशा के खिलाफ जंग छेड़ दी है. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 27, 2015 8:06 PM

जुलूस निकाल कर नशे को दूर भगाने का लिया शपथफोटो जादू-1- बैठक करती महिलाएं व उपस्थित मुखिया खेलाराम मुर्मू जादू-2- रैली निकालती महिलाएं व नारा लगाती।प्रतिनिधि, जादूगोड़ाअपने पंचायत को नशामुक्त पंचायत बनाने को लेकर भाटिन पंचायत की आधी आबादी ने बुधवार को महिला सशक्ति मंच के बैनर तले नशा के खिलाफ जंग छेड़ दी है. इस क्रम में महिला द्वारा जुलूस निकाल कर नशा को गांव से दूर भगाना है, परिवार समाज और गांव को बचाना है का नारा लगाते हुए जागरूकता अभियान चलाया. महिलाओं ने झारिया से रैली निकाली व लेवा, दाडोडीह, नीमडीह, भाटिन आदि गांव का भ्रमण करते हुए भाटिन पंचायत में पहुंची और सभा में बदल गयी. रैली में मुख्य रूप से भाटिन पंचायत के मुखिया खेलाराम मुर्मू, महिला सशक्ति मंच, पोटका अध्यक्ष पुन्ता हांसदा, मुसाबनी अध्यक्ष नियुति भकत, घाटशिला अध्यक्ष बालिका पात्रो, खेदाई मुर्मू, कुदा हांसदा, अनिता सोरेन, सेबली सोरेन, लता मानिक, लक्ष्मी किस्कू, हिरामुनी हांसदा, कुंती हांसदा, राजू सबर समेत भाटिन, झरिया, तिलाइटांड़, चापड़ी, कुमिरमुडी, झोलागोड़ा, नीमडीह आदि गांव के महिला शामिल थे.दारू पीने से पैसे की होती है बर्बादी : मंचमौके पर मंच की महिलाओं ने कहा कि दारू पीने से होती है पैसे की बर्बादी. इसी पैसे से आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकते हैं. उसके लिए पौष्टिक खाना, पहनने के लिए अच्छे कपड़े दे सकते हैं. समाज में अच्छी पहचान बना कर घर समेत गांव को शांति और खुशियां ला सकते हैं. महिला मंच ने चेतावनी दी है कि पंचायत में दारू बेचने और पीने वाले दोनों बंद कर दें, नहीं तो महिलाओं द्वारा कदम उठा कर बंद करा देगें.

Next Article

Exit mobile version