profilePicture

परसुडीह में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

जमशेदपुर. परसुडीह थाना में कोर्ट के आदेश पर तीन अलग-अलग दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज किये गये हैं. पहला मामला हलुदबनी पाराटोला निवासी लक्ष्मी मुर्मू के बयान पर पति पारउ मुर्मू समेत मेघारी मुर्मू, बासी मुर्मू, पारउ की दूसरी पत्नी (ओडि़शा मयूरभंज) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मामला […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 4, 2015 1:05 AM

जमशेदपुर. परसुडीह थाना में कोर्ट के आदेश पर तीन अलग-अलग दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज किये गये हैं. पहला मामला हलुदबनी पाराटोला निवासी लक्ष्मी मुर्मू के बयान पर पति पारउ मुर्मू समेत मेघारी मुर्मू, बासी मुर्मू, पारउ की दूसरी पत्नी (ओडि़शा मयूरभंज) के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरा मामला एग्रिको दुर्गा मंदिर के पास चंडीनगर में रहने वाली नेहा शर्मा के बयान पर राहरगोड़ा में रहने वाले पति महेश शर्मा, राधिका देवी, राजेश शर्मा, नीलम देवी, ललिता देवी (सभी शर्मा ेटोला राहरगोड़ा) के खिलाफ प्रताड़ना तथा पड़ोस की दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. वहीं तीसरा मामला राहरगोड़ा निवासी नीतू कुमारी के बयान पर पति प्रिया रंजन प्रसाद समेत रवि रंजन प्रसाद, चंदन कुमार, चिंता देवी, वासुदेव नारायण प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Next Article

Exit mobile version