डीएवी बिष्टुपुर बना डीएवी के जमशेदपुर जोन का हेडक्वाटरएसके लूथरा होंगे जमशेदपुर जोन के डायरेक्टरसंवाददाता, जमशेदपुरडीएवी स्कूल को अलग-अलग जोन में बांटा गया है. अब तक डीएवी बिष्टुपुर समेत कोल्हान के सभी स्कूल रांची जोन के अंतर्गत संचालित किये जा रहे थे. अब नये सिरे से जमशेदपुर जोन बनाया गया है. इस जोन में कुल 19 स्कूलों को शामिल किया गया है. इसमें कोल्हान के 8 जबकि हजारीबाग के 2 जबकि बोकारो के स्कूल शामिल किये गये हैं. जमशेदपुर जोन का हेडक्वार्टर डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर को बनाया गया है. यहां से ही जमशेदपुर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 19 स्कूलों का संचालन होगा. जमशेदपुर जोन के डायरेक्टर एसके लूथरा को बनाया गया है. वे अमृतसर स्थित डीएवी से जुड़े हैं, और जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर पहुंच रहे हैं. शहर पहुंचने के बाद वे डीएवी बिष्टुपुर से ही जमशेदपुर जोन का संचालन करेंगे. जोन के स्कूलों के एकेडमिक रिजल्ट को सुधारने के साथ ही ओवरऑल डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जायेगा. जमशेदपुर के अलग जोन बनाये जाने के बाद अब डीएवी बिष्टुपुर समेत कोल्हान के अन्य स्कूलों को किसी काम के लिए रांची दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.
लेटेस्ट वीडियो
चाईबासा में इस खबर को ले सकते हैं (अपठित)
डीएवी बिष्टुपुर बना डीएवी के जमशेदपुर जोन का हेडक्वाटरएसके लूथरा होंगे जमशेदपुर जोन के डायरेक्टरसंवाददाता, जमशेदपुरडीएवी स्कूल को अलग-अलग जोन में बांटा गया है. अब तक डीएवी बिष्टुपुर समेत कोल्हान के सभी स्कूल रांची जोन के अंतर्गत संचालित किये जा रहे थे. अब नये सिरे से जमशेदपुर जोन बनाया गया है. इस जोन में कुल […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
