गोपाल मैदान में योग करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
जमशेदपुर. विश्व योग दिवस पर 21 जून को जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में योग करेंगे. उक्त निर्णय साकची स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंद जी प्रसाद ने की. बैठक में अप्पा राव, कमल किशोर, राम सिंह मुंडा, मुकुंद मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, श्यामा […]
जमशेदपुर. विश्व योग दिवस पर 21 जून को जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में योग करेंगे. उक्त निर्णय साकची स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंद जी प्रसाद ने की. बैठक में अप्पा राव, कमल किशोर, राम सिंह मुंडा, मुकुंद मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, श्यामा मुखी, राजेश सिंह, निरंजन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, रतन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.