श्रावण में जी टाउन में यज्ञानुष्ठान का निर्णय

जमशेदपुर. मानव निर्माण ब्रह्मज्ञान प्रशिक्षण अभियान की रविवार को अध्यक्ष जीवन आनंद प्रकाश भाई की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जी टाउन मैदान में आयोजित बैठक में मानव कल्याण तथा लोगों की सुख-शांति के लिए सावन महीने में शिव भक्तों द्वारा विराट यज्ञानुष्ठान का निर्णय लिया गया. बिष्टुपुर जी टाउन मैदान में आयोजित होने वाले […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 22, 2015 12:09 AM

जमशेदपुर. मानव निर्माण ब्रह्मज्ञान प्रशिक्षण अभियान की रविवार को अध्यक्ष जीवन आनंद प्रकाश भाई की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जी टाउन मैदान में आयोजित बैठक में मानव कल्याण तथा लोगों की सुख-शांति के लिए सावन महीने में शिव भक्तों द्वारा विराट यज्ञानुष्ठान का निर्णय लिया गया. बिष्टुपुर जी टाउन मैदान में आयोजित होने वाले उक्त यज्ञानुष्ठान में बनारस के संत अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. बैठक में सियाराम बैठा, मनोज शर्मा, विजय शर्मा, रेणु देवी, मनोज मिश्रा, समीर बनर्जी, मनोज कुमार, अरुण अग्रवाल, प्रदीप साहू, अनुज ठाकुर एवं अन्य सदस्यों ने शिरकत की. अंत में महासचिव जगन्नाथ महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Next Article

Exit mobile version