भोजपुर जन जागरण अभियान के संयोजक बने राजेश

जमशेदपुर. जमशेदपुर भोजपुरी समाज के राजेश भोजपुरिया को भोजपुरी जन जागरण अभियान व अश्लीलता मुक्त भोजपुरी समाज की मांग अभियान का संयोजक बनाया गया है. भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर पूरे भारत में चलाये जा रहे अभियान के संबंध में राजेश ने बताया कि भोजपुरी सिर्फ नाच-गान और फूहड़ता […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 1, 2015 11:05 PM

जमशेदपुर. जमशेदपुर भोजपुरी समाज के राजेश भोजपुरिया को भोजपुरी जन जागरण अभियान व अश्लीलता मुक्त भोजपुरी समाज की मांग अभियान का संयोजक बनाया गया है. भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर पूरे भारत में चलाये जा रहे अभियान के संबंध में राजेश ने बताया कि भोजपुरी सिर्फ नाच-गान और फूहड़ता की भाषा नहीं, बल्कि सभ्यता संस्कृति व साहित्य की भाषा है. इस अभियान के माध्यम से भोजपुरी भाषी जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. अभियान में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया भी साथ दे रही है.

Next Article

Exit mobile version