profilePicture

डॉ संगीता बनी आइएसओपीएआरबी की अध्यक्ष फोटो हैरी 17

संवाददाता, जमशेदपुर बिष्टुपुर स्थित एक होटल में शनिवार को इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरिनेटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी (आइएसओपीएआरबी) के जमशेदपुर चैप्टर का चुनाव हुआ. इसमें डॉक्टर संगीता सिंघल को अध्यक्ष, डॉ ममता दत्ता को उपाध्यक्ष व डॉ सरिता ठाकुर को सचिव चुना गया. इस दौरान डॉ संगीता सिंघल ने कहा कि अन्य सदस्यों का चुनाव बाद […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 11, 2015 11:05 PM

संवाददाता, जमशेदपुर बिष्टुपुर स्थित एक होटल में शनिवार को इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरिनेटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी (आइएसओपीएआरबी) के जमशेदपुर चैप्टर का चुनाव हुआ. इसमें डॉक्टर संगीता सिंघल को अध्यक्ष, डॉ ममता दत्ता को उपाध्यक्ष व डॉ सरिता ठाकुर को सचिव चुना गया. इस दौरान डॉ संगीता सिंघल ने कहा कि अन्य सदस्यों का चुनाव बाद में किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन पटना से आयी डॉक्टर मंजू गीता मिश्रा, डॉ रीता दयाल, डॉ त्रिपाठी, डॉ गीता गंगोली ने किया. सही खान पान से ही दूर हो सकती है एनिमिया कार्यक्रम में डॉ मंजू गीता मिश्रा ने कहा कि सही खान पान से ही महिलाओं में होने वाली एनिमिया बीमारी दूर किया जा सकता है. इसमें सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिला को होती है. दवा व सूई से एनिमिया दूर नहीं होने पर प्रसव के दौरान महिला को खून चढ़ाया जाता है. खून चढ़ाकर प्रसव कराने से महिला व बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है. झारखंड में 40 फीसदी महिलाएं एनिमिया की शिकार हैं.

Next Article

Exit mobile version