7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सोनारी झाविमो मंडल का पुनर्गठन अवैध : अजीत

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरझाविमो महानगर कमेटी में अंतर कलह एक बार फिर उभर कर सामने आयी है. जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद और जिला प्रवक्ता नितेश मित्तल ने बयान जारी कर सोनारी मंडल के पुनर्गठन को अवैध व असंवैधानिक बताया है. जारी संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार सुनील सिंह […]

वरीय संवाददाता, जमशेदपुरझाविमो महानगर कमेटी में अंतर कलह एक बार फिर उभर कर सामने आयी है. जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद और जिला प्रवक्ता नितेश मित्तल ने बयान जारी कर सोनारी मंडल के पुनर्गठन को अवैध व असंवैधानिक बताया है. जारी संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार सुनील सिंह वर्तमान में सोनारी मंडल अध्यक्ष हैं. सुनील स्वयं को जिला सचिव समझते हैं तो यह उनकी अनभिज्ञता है. झाविमो के संविधान के अनुसार मंडल अध्यक्ष, मंच-मोरचा के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला सदस्य की घोषणा सिर्फ केंद्रीय अध्यक्ष ही कर सकते हैं. सोनारी मंडल के महामंत्री रवि सिंह ने भी इसकी जानकारी होने से इनकार किया है. जारी बयान के अनुसार हाजी फिरोज खान न केंद्रीय अध्यक्ष हैं और न ही केंद्रीय पदाधिकारी, इसलिए उनकी घोषणा अवैध है. अजीत सिंह ने फिरोज खान को फिजूल में रेवड़ी बांटना छोड़ कर संगठन हित में काम करने की नसीहत दी है.जिला सचिव हैं सुनील सिंह : फिरोजमहानगर अध्यक्ष हाजी फिरोज खान के अनुसार डीएन सिंह के पार्टी छोड़ने से जिला सचिव के रिक्त हुए पद पर सुनील सिंह को जिला सचिव बनाया गया है. इसकी जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, केंद्रीय सचिव अभय सिंह समेत सभी वरीय पदाधिकारियों को दी जा चुकी है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel