35.6 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

शहीद पुलिस दुखिया मुर्मू की मूर्ति का अनावरण

Advertisement

फोटोआरजेएन 2 – मूर्ति का अनावरण करते डीआइजी एवं उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के कुड़मा पंचायत अंतर्गत छेडि़या पहाड़ी गांव में शुक्रवार को नक्सली मुठभेड़ में शहीद पुलिस दुखिया मुर्मू की मूर्ति का अनावरण किया गया. इससे पहले दुखिया मुर्मू की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर कोल्हान डीआइजी-आरके धन सरायकेला […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

Advertisement

फोटोआरजेएन 2 – मूर्ति का अनावरण करते डीआइजी एवं उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, राजनगरप्रखंड क्षेत्र के कुड़मा पंचायत अंतर्गत छेडि़या पहाड़ी गांव में शुक्रवार को नक्सली मुठभेड़ में शहीद पुलिस दुखिया मुर्मू की मूर्ति का अनावरण किया गया. इससे पहले दुखिया मुर्मू की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इस मौके पर कोल्हान डीआइजी-आरके धन सरायकेला एसपी इंद्रजीत महथा, जमशेदपुर एसपी अनूप टी मैथ्यू, ग्रामीण एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, अभियान एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, सीआरपीएफ 193 बटालियन आशीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति, अंचलाधिकारी राजीव नीरज, थाना प्रभारी अविनाश कुमार, मुखिया सुराई मुर्मू आदि उपस्थित थे. मूर्ति अनावरण के पश्चात डीआइजी आरके धन ने कहा कि दुखिया मुर्मू एक शहीद थे और उनकी कुर्बानी हमेशा याद रहेगी. उन्होंने कहा कि दुखिया मुर्मू नक्सलियों के साथ अपनी जान की परवाह किये बिना ही मुठभेड़ की और शहीद हुए. उन्होंने दुखिया मुर्मू के परिवार को हर सुख-दुख में सहायता करने की बात कही. एसपी सरायकेला इंद्रजीत महथा ने कहा कि दुखिया मुर्मू की शहादत को नमन करने का मन करता है. जमशेदपुर एसपी अनूप टी मैथ्यू ने कहा कि मुर्मू की शहादत पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है. नक्सल देश की रक्षा के लिए चुनौती हैं. अभियान एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने नक्सली घटना के समय दुखिया मुर्मू की बहादुरी को विस्तारपूर्वक बताया. ग्रामीण एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि दुखिया मुर्मू की शहादत हमेशा याद रहेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels