जानकार गुरुओं से तैयार करायें छऊ का पाठ्यक्रम

जानकार गुरुओं से तैयार करायें छऊ का पाठ्यक्रम(फोटो श्यामाचरण पति के नाम से सेव है)पद्मश्री श्यामाचरण पति ने उपायुक्त की पहल का किया स्वागत, कहा जमशेदपुर. झारखंड रत्न छऊ गुरु पद्मश्री पं श्यामाचरण पति ने छऊ का पाठ्यक्रम तैयार कराने की सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त चंद्रशेखर की पहल का स्वागत किया है. श्री पति ने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 16, 2015 9:29 PM

जानकार गुरुओं से तैयार करायें छऊ का पाठ्यक्रम(फोटो श्यामाचरण पति के नाम से सेव है)पद्मश्री श्यामाचरण पति ने उपायुक्त की पहल का किया स्वागत, कहा जमशेदपुर. झारखंड रत्न छऊ गुरु पद्मश्री पं श्यामाचरण पति ने छऊ का पाठ्यक्रम तैयार कराने की सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त चंद्रशेखर की पहल का स्वागत किया है. श्री पति ने कहा कि पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए छऊ ज्ञानी गुरुओं एवं अनुभवी कलाकारों की आवश्यकता होगी. उन्होंने छऊ के नौ गुरुओं एवं जानकारों की सूची जारी की है. इसमें पद्मश्री डॉ मंगलाचरण महंती, वरुण कवि, नलिन सत्पथी, पद्मश्री गोपाल दुबे, श्यामापद नंद, गणेश महांतो, नथु महांतो, जयराम शामल एवं लखीकांत होता के नाम शामिल हैं. उन्होंने उपायुक्त का ध्यान आकर्षित कराते हुए इस विषय में उनसे विचार करने का आग्रह किया है, ताकि स्तरीय पाठ्यक्रम तैयार किया जा सके.

Next Article

Exit mobile version