मां दुर्गा के भजनों से गूंजा विजयनगर क्षेत्र

मां दुर्गा के भजनों से गूंजा विजयनगर क्षेत्र(फोटो जमशेदपुर में सेव है)जमशेदपुर : गोलमुरी विजय नगर सी ब्लॉक में मां दुर्गा के जागरण का आयोजन किया गया जिसमें भार संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की. इस अनुष्ठान में जिला भाजपा अध्यक्ष नंदजी प्रसाद मुख्य अतिथि, सिदगोड़ा थाना प्रभारी, टीएसपीडीएल यूनियन के महामंत्री त्रिदेव सिंह एवं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 16, 2015 10:00 PM

मां दुर्गा के भजनों से गूंजा विजयनगर क्षेत्र(फोटो जमशेदपुर में सेव है)जमशेदपुर : गोलमुरी विजय नगर सी ब्लॉक में मां दुर्गा के जागरण का आयोजन किया गया जिसमें भार संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की. इस अनुष्ठान में जिला भाजपा अध्यक्ष नंदजी प्रसाद मुख्य अतिथि, सिदगोड़ा थाना प्रभारी, टीएसपीडीएल यूनियन के महामंत्री त्रिदेव सिंह एवं गोलमुरी भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार, झामुमो के केंद्रीय सचिव राजू गिरि एवं मंजीत सिंह विशिष्ट अतिथ थे. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पूजा आरंभ करायी जिसके बाद पूजा संपन्न करायी गयी. पूजा के पश्चात भजनों का कार्यक्रम आरंभ हुआ, जिसमें कलाकारों ने देर रात तक भजन प्रस्तुत किये. कार्यक्रम को सफल बनाने में बंटी कुमार, कर्मजीत सिंह, गोल्डी सिंह, पिंटू सिंह, जीतू, जसवंत सिंह, राजेश सिंह, महेश, रवि जेना आदि ने अहम भूमिका निभायी.

Next Article

Exit mobile version