डॉक्टरों व शक्षिकों का विरोध अनुचित : सालखन

डॉक्टरों व शिक्षकों का विरोध अनुचित : सालखन जमशेदपुर. झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि चिकित्सकों और शिक्षकों द्वारा झारखंड पंचायत राज व्यवस्था और पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की अवहेलना करना भारतीय संविधान और जनतंत्र का अपमान है. मुखिया के पद की गरिमा का विरोध करना कानून के राज […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 19, 2015 9:35 PM

डॉक्टरों व शिक्षकों का विरोध अनुचित : सालखन जमशेदपुर. झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि चिकित्सकों और शिक्षकों द्वारा झारखंड पंचायत राज व्यवस्था और पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की अवहेलना करना भारतीय संविधान और जनतंत्र का अपमान है. मुखिया के पद की गरिमा का विरोध करना कानून के राज का विरोध करना है. झारखंड सरकार को डाॅक्टरों और शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करना चाहिए. ग्राम पंचायत गांव की सरकार है और गांवों में शिक्षा व स्वास्थ्य ठीक रहे, इसकी जिम्मेवारी ग्राम पंचायत के अधीन ही है.

Next Article

Exit mobile version