चाक-चौबंद सुरक्षा, जवानों ने किया फ्लैग मार्च (फोटो : उमा-12)
चाक-चौबंद सुरक्षा, जवानों ने किया फ्लैग मार्च (फोटो : उमा-12)विसर्जन को लेकर सभी क्षेत्र के डीएसपी काे सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश (फ्लैग)प्रभात खबर टोली, जमशेदपुर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसएसपी से निर्देश पर पूरे शहर में जवानों ने फ्लैग मार्च किया. वज्र वाहन, सभी डीएसपी, […]
चाक-चौबंद सुरक्षा, जवानों ने किया फ्लैग मार्च (फोटो : उमा-12)विसर्जन को लेकर सभी क्षेत्र के डीएसपी काे सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश (फ्लैग)प्रभात खबर टोली, जमशेदपुर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसएसपी से निर्देश पर पूरे शहर में जवानों ने फ्लैग मार्च किया. वज्र वाहन, सभी डीएसपी, झारखंड जगुआर पुलिस, एसटीएफ और जिला पुलिस के जवानों के साथ मार्च कराया गया. मानगो व साकची में घोड़े पर सवार होकर पुलिस ने मार्च किया, वहीं कुछ जवान लाठी के साथ पैदल मार्च में शामिल हुए. सुबह में मानगो, साकची, गोलमुरी, टेल्को क्षेत्र तथा बिष्टुपुर में तथा शाम में जुगसलाई, स्टेशन रोड, जुगसलाई फाटक, बागबेड़ा, परसुडीह में फ्लैग मार्च किया गया. शाम में फ्लैग मार्च में जुगसलाई थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरि तथा बागबेड़ा थानेदार एमएस सिंह समेत पुलिस बल शामिल हुआ. जिला पुलिस ने विसर्जन को लेकर क्यूआरटी,जैप, आइआरबी सहित रांची से भी अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया है. ————————-जोनल वाइज सुरक्षा व्यवस्थाउपायुक्त तथा एसएसपी द्वारा जारी आदेश में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को जोनल क्षेत्र में बांटा है. गोलमुरी, साकची, गोविंदपुर, बिरसानगर का जिम्मा डीएसपी अनिमेष नैथानी को सौंपा गया है. इस क्षेत्र में दंडाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा तैनात रहेंगे. इसी तरह से सिदगोड़ा, सीतारामडेरा व मानगो अंचल में दंडाधिकारी संजय पीएम कुजूर तथा डीएसपी केएन मिश्रा को, कदमा व सोनारी क्षेत्र में दंडाधिकारी दिलीप कुमार तिवारी तथा डीएसपी अमर कुमार पांडेय को, बागबेड़ा, सुंदरनगर, परसुडीह व जुगसलाई क्षेत्र में दंडाधिकारी विंदेश्वर तातमा तथा डीेएसपी बीएन सिंह को, एमजीएम, आजादनगर, पटमदा, कमलपुर व बोड़ाम के लिए दंडाधिकारी मनोज कुमार रंजन तथा डीएसपी अमित कुमार सिंह को तथा बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के लिए बाल किशुन मुंडा व डीएसपी जसिंता केरकेट्टा को जिम्मा सौंपा गया है. ———-सभी डीएसपी को एक कंपनी फोर्स सिटी एसपी चंदन झा ने बताया कि सभी डीएसपी को झारखंड जगुआर की एक कंपनी उपलब्ध करायी गयी है. जिला पुलिस और अतिरिक्त बल के साथ सभी डीएसपी को अपने अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराने का आदेश भी जारी किया गया है. साथ ही डीएसपी को यह भी आदेश जारी किया गया है कि वह क्षेत्र में होने वाली दुर्गा पूजा का विसर्जन समयानुसार करायें. जुलूस के दौरान किसी भी समिति का कोई विवाद नहीं हो. ————————साकची में घोड़े से पुलिस गश्ती साकची बाजार और क्षेत्र के मेला की साकची पुलिस ने घोड़े से गश्ती की. इस दौरान पांच- पांच जवानों की दो टीम ने अलग- अलग क्षेत्र में घोड़े से गश्ती की. इस दौरान उनके साथ पुलिस की एक जीप अतिरिक्त बल और पदाधिकारी मौजूद थे. गश्ती के दौरान पुलिस के जवान लोगों को शांति बनाये रखने की घोषणा भी कर रहे थे.——————संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष नजर शहर के संवेदनशील क्षेत्र में जिला के पुलिस कप्तान अनूप टी मैथ्यू की विशेष नजर है. संवेदनशील इलाकों में अशांति न फैले इसे लेकर पुलिस का अतिरिक्त बल और कंपनी को तैनात किया गया है. इसके अलावा सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र में शांति बनाये रखने का आदेश जारी किया गया है. ——————- इन फोर्स की हुई तैनाती – सुपर जोनल दंडाधिकारी- 06- जोनल दंडाधिकारी- 25- झारखंड जगुआर : पांच कंपनी – क्यू आरटी बल : पांच कंपनी -आइआरपी : पांच कंपनी- रैफ : एक कंपनी – माउंट फोर्स : पांच यूनिट – जिला पुलिस बल : 500 जवान व 400 पदाधिकारी- जैप : 100 बल – गृह रक्षक : 300 बल – आइआरबी : 100 बल – टीटीएस : 100 बल ————-इन नंबरों पर कर सकते हैं डायलफायर बिग्रेड- 2431036जिला नियंत्रण कक्ष- 2440111पुलिस कंट्रोल रूम- 2431030/100उपायुक्त – 9431160001एसएसपी – 9431706480एसपी (ग्रामीण)- 9470199228सिटी एसपी- 9471190203मानगो थाना- 9431706488साकची थाना- 9431706491सीतारामडेरा थाना- 9431706509सिदगोड़ा थाना- 9431706508गोलमुरी थाना- 9431706494बर्मामाइंस थाना- 9431706513टेल्को थाना – 9431706510बिरसानगर थाना – 9431706512गोविंदपुर थाना – 9431706511बिष्टुपुर थाना- 9431706497कदमा थाना- 9431706506सोनारी थाना- 9431706507जुगसलाई थाना- 9431706495बागबेड़ा थाना – 9431706514परसुडीह थाना- 9431706515सुंदरनगर थाना- 9431706516एमजीएम थाना- 9431706503बोड़ाम थाना- 9931641901आजादनगर थाना – 9431706502उलीडीह थाना – 9431706501पटमदा थाना- 9431706504कमलपुर थाना- 9431706505