26.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

कानूनी जानकारी दे रहीं महिला बंदी

Advertisement

कानूनी जानकारी दे रहीं महिला बंदी- डालसा ने शिक्षित दो महिला कैदी को बनाया पीएलवी (फ्लैग)- महिला कैदियों की परेशानी और उनको कानूनी जानकारी देने में करती है मदद संवाददाता,जमशेदपुर महिला बंदियों की समस्याओं का समाधान व उनकी मदद के लिए दो महिला पारा लीगल वाेलंटियर (पीएलवी) उपलब्ध हैं. जेल में मौजूद ये महिला पीएलवी […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

Advertisement

कानूनी जानकारी दे रहीं महिला बंदी- डालसा ने शिक्षित दो महिला कैदी को बनाया पीएलवी (फ्लैग)- महिला कैदियों की परेशानी और उनको कानूनी जानकारी देने में करती है मदद संवाददाता,जमशेदपुर महिला बंदियों की समस्याओं का समाधान व उनकी मदद के लिए दो महिला पारा लीगल वाेलंटियर (पीएलवी) उपलब्ध हैं. जेल में मौजूद ये महिला पीएलवी स्वयं भी सजायाप्ता कैदी हैं, लेकिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार,पूर्वी सिंहभूम (डालसा) की ओर से इनका चयन पीएलवी के लिए किया गया है. जिन्हें पैनल लॉयर्स की टीम सप्ताह में तीन दिन जा कर कानूनी जानकारी देते हैं. ये पीएलवी जेल में बंद महिला बंदियों को कानून की जानकारी देती हैं. अगर किसी बंदी को कोई परेशानी है तो उसे जेल प्रबंधन से बात कर परेशानी दूर करने की कोशिश करती हैं. रजिस्टर में नोट होती है परेशानी पीएलबी बंदियों से उनकी परेशानी सुनती हैं. दोनों पीएलवी रजिस्टर में अंकित कर उसे अधिवक्ताओं को दिखाती हैं. उसके बाद बंदियों की परेशानियों का समाधान किया जाता है. पीएलवी को सुविधाएं : – डालसा की ओर से कानूनी जानकारी दी जाती है – जानकारी बढ़ाने के लिए किताबें व पठन-पाठन की सामग्री मुहैया करायी जाती है कोट : जेल में सजायाप्ता कुछ बंदियों को पीएलवी बनाया गया है. जो अन्य बंदियों को कानूनी जागरुकता प्रदान करते हैं. इसमें दो महिला पीएलवी भी शामिल है. जो महिला बंदियों की परेशानी सुनती हैं. इस दौरान पैनल लॉयर्स की भी मदद ली जाती है. जीके तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,पूर्वी सिंहभूम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels