टाटानगर स्टेशन परिसर में चला सफाई अभियान (हैरी-1 से 3 तक)

टाटानगर स्टेशन परिसर में चला सफाई अभियान (हैरी-1 से 3 तक)- पूरे देश में 45 तथा झारखंड में टाटानगर और धनबाद स्टेशन में चला अभियान- संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तीन सौ महिला-पुरुष अभियान में शामिल हुए- 12 दिसंबर को भी चलाया जायेगा अभियानसंवाददाता, जमशेदपुर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने शनिवार को टाटानगर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 31, 2015 7:08 PM

टाटानगर स्टेशन परिसर में चला सफाई अभियान (हैरी-1 से 3 तक)- पूरे देश में 45 तथा झारखंड में टाटानगर और धनबाद स्टेशन में चला अभियान- संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तीन सौ महिला-पुरुष अभियान में शामिल हुए- 12 दिसंबर को भी चलाया जायेगा अभियानसंवाददाता, जमशेदपुर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाया. ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित था. अभियान में संत निरंकारी मंडल के जमशेदपुर, चाकुलिया, आदित्यपुर, बागबेड़ा, रामचंद्रपुर, गम्हरिया के करीब तीन सौ महिला-पुरुष शामिल हुए़ मौके पर संस्था ने टाटानगर रेलवे स्टेशन को एक व्हील चेयर प्रदान किया. कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्माकुमारी की अंजू बहन, रेलवे के पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, संत निरंकारी मंडल रांची के जोनल इंचार्ज एके सूद ने किया़ अंजू बहन ने बताया कि अागामी 12 दिसंबर को भी रेलवे में सफाई अभियान चलाया जायेगा़ शनिवार को पूरे भारत में 45 रेलवे स्टेशनों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें झारखंड से टाटानगर व धनबाद शामिल था.

Next Article

Exit mobile version