15 नवंबर से सभी अंचलों में अॉनलाइन म्यूटेशनमुख्यमंत्री करेंगे राज्यस्तरीय अॉनलाइन म्यूटेशन का शुभारंभवरीय संवाददाता जमशेदपुरनेशनल लैंड रिकाॅर्ड मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम (एनएलआरएमपी) के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी अंचलों में 15 नवंबर से अॉनलाइन म्यूटेशन शुरू कर दिया जायेगा. 15 नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची में सभी अंचलों में अॉनलाइन म्यूटेशन की शुरुआत करेंगे. उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर अॉनलाइन म्यूटेशन शुरू करने की तैयारी की समीक्षा की. समीक्षा में यह बात सामने आयी कि जमशेदपुर अौर पोटका को छोड़ कर सभी अंचलों में खतियान एवं रजिस्टर 2 की कंप्यूटर इंट्री कर दी गयी है. पोटका अौर जमशेदपुर अंचल में सोमवार तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा. साथ ही दो-तीन अंचलों का अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक समेत सभी कर्मचारियों का अॉनलाइन म्यूटेशन के लिए डिजिटल सिग्नेचर रजिस्टर्ड कर दिया गया है. अन्य अंचलों से भी सीअो, सीआइ अौर कर्मचारियों का डिजिटल सिग्नेचर बनाने के लिए रिपोर्ट आ गयी है, जिसे दो-तीन दिनों के अंदर बना लिया जायेगा. काम पूरा करने के बाद जिले में अॉनलाइन म्यूटेशन का ट्रायल किया जायेगा. इसे 15 नवंबर से पूरे जिले में शुरू कर दिया जायेगा. किसी तरह की त्रुटि रहने पर उसे 15 नवंबर तक सुधारने का निर्देश दिया गया. बैठक में एडीसी सुनील कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.————–एनपीआर की होगी साप्ताहिक समीक्षाउपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने बैठक में नेशनल पापुलेशन रजिस्टर( एनपीआर) के कार्य की समीक्षा की अौर तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी बीडीअो सह चार्ज अॉफिसर को हर सप्ताह प्रगणक के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. अगले रविवार को भी एनपीआर अौर एनएलआरएमपी की समीक्षा बैठक होगी.
लेटेस्ट वीडियो
15 नवंबर से सभी अंचलों में अॉनलाइन म्यूटेशन
15 नवंबर से सभी अंचलों में अॉनलाइन म्यूटेशनमुख्यमंत्री करेंगे राज्यस्तरीय अॉनलाइन म्यूटेशन का शुभारंभवरीय संवाददाता जमशेदपुरनेशनल लैंड रिकाॅर्ड मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम (एनएलआरएमपी) के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी अंचलों में 15 नवंबर से अॉनलाइन म्यूटेशन शुरू कर दिया जायेगा. 15 नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची में सभी अंचलों में अॉनलाइन म्यूटेशन की शुरुआत करेंगे. […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
