20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बिरसानगर में वस्थिापन विरोधी संकल्प सभा 15 को

बिरसानगर में विस्थापन विरोधी संकल्प सभा 15 को 12 मौजा के पारंपरिक ग्राम प्रधान सम्मानित किये जायेंगे फोटो- दूबे जी की जमशेदपुर : बिरसानगर थाना के समीप बिरसा सेवा दल केंद्रीय समिति की एक बैठक हुई. जिसमें बिरसा सेवा दल के केंद्रीय अध्यक्ष थियोफिल देवगम ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा जयंती के उपलक्ष्य […]

बिरसानगर में विस्थापन विरोधी संकल्प सभा 15 को 12 मौजा के पारंपरिक ग्राम प्रधान सम्मानित किये जायेंगे फोटो- दूबे जी की जमशेदपुर : बिरसानगर थाना के समीप बिरसा सेवा दल केंद्रीय समिति की एक बैठक हुई. जिसमें बिरसा सेवा दल के केंद्रीय अध्यक्ष थियोफिल देवगम ने कहा कि 15 नवंबर को बिरसा जयंती के उपलक्ष्य में यहां विस्थापन विरोध संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा. इसमें समिति के सदस्य एक भी व्यक्ति को विस्थापन-पलायन का दंश नहीं झेलने देने का संकल्प लेंगे. 15 नवंबर को झारखंड राज्य का उदय हुआ था. इसलिए झारखंडी जन को अपने-अपने घरों में दीये जलाकर इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए. उन्हाेंने बताया कि बिरसा जयंती पर दोलमा राजा राकेश हेंब्रम समेत 12 मौजा-गदड़ा, पुरीहासा, सारजामदा, हलुदबनी, करनडीह, परसुडीह, खैरबनी, आसनबनी आदि के पारंपरिक ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जायेगा. इन्हें यह सम्मान पारंपरिक व्यवस्था को जीवित रखने के लिए दिया जायेगा. इसके साथ बिरसानगर को बसाने वाले भगवान बोयपाई, भादो बिरूआ, श्रीपाल सिंह मुंडा, कारगिल युद्ध के नायक मानिक बारदा को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में सामुएल देवगम, डेमका सोय, जेड़गा गागराई, भीम सांडिल, सामु गागराई, लादुरा गोडसोरा, कमल डुंगरी, राजेंद्र गागराई, अमित दादेल, संतोष पूरती, रवींद्र नाथ गोडसोरा समेत काफी संख्या सेवा दल के सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel