बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लें : अर्जुन मुंडा (संपादित)
बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लें : अर्जुन मुंडा (संपादित)(15 हैरी 11)उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार काे बिरसानगर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. श्री मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा ने हमें अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी. उन्होंने जो सपना […]
बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लें : अर्जुन मुंडा (संपादित)(15 हैरी 11)उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार काे बिरसानगर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. श्री मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा ने हमें अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा दी. उन्होंने जो सपना देखा, उसे पूरा करने के लिए हम सभी संकल्पित हैं. हम सभी काे उनके बताये मार्ग पर चल कर अपने जीवन का आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए. इस दाैरान उनके साथ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, नंदजी प्रसाद, चंद्रशेखर मिश्रा, विनाेद सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, मिथिलेश सिंह यादव, गुरदेव सिंह राजा, अप्पा राव, बाेल्टू सरकार, सतीश सिंह, खेमलाल चाैधरी, शिवनाथ शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, रामबाबू साह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र राय समेत काफी संख्या में भाजपाई शामिल थे. बिरसा ने अत्याचार के खिलाफ लड़ना सिखाया (गोलमुरी में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने मनायी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती) जमशेदपुर. गोलमुरी शाखा कार्यालय में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद ने बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस समारोह मनाया. कार्यक्रम में परिषद के जिला अध्यक्ष डा. बिंदू पाहन के अलावा परिषद के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे. डॉ पाहन ने कहा कि बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उनका डंटकर सामना करना चाहिए. इस अवसर पर राजकुमार, अभय कुमार, बबलू लकड़ा, प्रदीप मुंडा, विजय सुरीन, सुनील होरो, संतोष पूरती, बसंत तिर्की, प्रकाश कोया, दुर्गा टोप्पो, रंजीत मुंडा, किशाेर लकड़ा, राजू खालको व अन्य उपस्थित थे. भगवान बिरसा की जीवनी से प्रेरणा लें युवा (फोटो : हैरी.) अभाविप महानगर समिति ने मनायी धरती आबा की जयंती, मुख्य अतिथि ने कहावरीय संवाददाता, जमशेदपुरगोलमुरी स्थित उत्कल इंटर कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महानगर समिति की ओर से बिरसा जयंती समारोह मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि बिरसानगर थाना प्रभारी बुधराम उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडी की जीवनी से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. विशिष्ट अतिथि परमानंद महतो, परिषद के महानगर अध्यक्ष डॉ बीबी भुइयां, महानगर मंत्री अखिलेश कुमार सिंह, महानगर जनजातीय प्रमुख आलोक लकड़ा व उत्कल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके मिश्र ने समारोह को संबोधित किया. संचालन परिषद के महानगर संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने किया. समारोह में रवि प्रकाश सिंह, सोनू ठाकुर, डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, डॉ बीडी सिन्हा, सतनाम सिंह, अमरदीप सिंह गिल, श्वेता कुमारी, रोशन, अमित मिश्र, ऋतुराज, गौरव तिवारी, अमित कुमार शर्मा, श्रवण मौर्या, राजकुमार, रोहन यादव, राकेश कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.अब और विस्थापन बरदाश्त नहीं बिरसानगर : विस्थापन विरोधी संकल्प सभा में लिया संकल्प जमशेदपुर. बिरसानगर थाना के समीप रविवार को आयोजित विस्थापन विरोधी संकल्प सभा में संकल्प लिया गया कि अब एक भी आदिवासी परिवार को विस्थापित नहीं होने दिया जायेगा. धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती पर आबुआ दिशोम आबुआ राज चलेगा़. बिरसा सेवा दल केंद्रीय समिति की ओर से आयोजित इस सभा को बिरसा सेवा दल के केंद्रीय अध्यक्ष थियोफिल देवगम ने संबोधित किया. मौके पर डेमका सोय ने कहा कि बिरसा मुंडा के जन्म दिन को उत्सव की तरह मनाना चाहिए़. झारखंडी जन को अपने-अपने घरों में दीये जलाना चाहिए. 12 मौजा के ग्राम प्रधान हुए सम्मानितबिरसा जयंती पर दोलमा राजा राकेश हेंब्रम समेत 12 मौजा-गदड़ा, पुरीहासा, सारजामदा, हलुदबनी, करनडीह, परसुडीह, खैरबनी, आसनबनी आदि के पारंपरिक ग्रामप्रधानों को सम्मानित किया गया़ साथ ही पारंपरिक व्यवस्था को जीवित रखने को संकल्प लिया गया़. साथ हीबिरसानगर को बसाने वाले भगवान बोयपाई, भादो बिरूआ, श्रीपाल सिंह मुंडा, कारगिल युद्ध के नायक मानिक बारदा को सम्मानित किया गया. सभा में सामुएल देवगम, डेमका सोय, जेड़गा गागराई, भीम सांडिल, सामु गागराई, लादुरा गोडसोरा, कमल डुंगरी, राजेंद्र गागराई, अमित दादेल, संतोष पूरती, रवींद्र नाथ गोडसोरा समेत बड़ी संख्या सेवा दल के सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे. राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलिजमशेदपुर. राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस पार्टी ने भुइयांडीह स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, राहुल सिंह, दीपक मजूमदार, शुभम रजक, साेनू, सुनील, शेखर, सुशील, धर्म, श्रीजित, रणवीर, कन्हाई, साैरभ, सुमित, आकाश समेत अन्य सदस्य माैजूद थे. आप ने धरती आबा को किया नमन (मनमोहन-1)जमशेदपुर. आम आदमी पार्टी जमशेदपुर की ओर से भुइयांडीह स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. पार्टी सदस्यों ने साकची गोलचक्कर पर लड्डू वितरण किया.मौके पर काशिफ राजा सिद्दिकी, प्रेम कुमार,चंदन सिंह, सुमंत चौधरी, जावेद अहमद, अंसार, दुर्गा अग्रवाल, अनित झा, नवल,उमेश मित्तल,चंदू समेत कई अन्य उपस्थित थे. युवा जदयू ने भगवान बिरसा काे नमन किया (फाेटाे हैरी : 6)जमशेदपुर. युवा जदयू के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार पांडेय के नेतृत्व में बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर पार्टी के जितेंद्र दुबे, संजय राय, तरणदीप सिंह, माेहम्मद रफीक, अंगद राज, विमला काैर, राजीव आेझा, संताेष सामंत, सैय्यद फिराेज मुस्तफा, प्रवीण पांडेय, दीपक प्रधान समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. बिरसानगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम जमशेदपुर. झामुमाे की बिरसानगर शाखा समिति ने बिरसा जयंती पर श्रद्धांजलि सभा के बाद सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम आयाेजित किये. इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष विजय मुर्मू, धनाई मुर्मू, गाेपाल महताे, शिव शंकर महताे, तारा देवी, खाेगेन धीबर, अंबुज महताे, कुंदन पांडेय, विजय, गालू साेय, रामनाथ सरदार, पाेरेश धीबर, राजू कर्मकार, दिलीब धीबर, उमेश मुर्मू, शांतनु धीबर, बीरबल धीबर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लाेग माैजूद थे. शहर वासियों ने धरती आबा को किया नमन किया (बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा पहाड में बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा को श्रद्धा के फूल चढाने पहुंचे आम व खास)जमशेदपुर. बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को शहर वासियों ने अलग-अलग जगहाें पर समारोह आयोजित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी साथ ही उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाये. बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा पहाड़ पर स्थित धरती आबा की आदमकद मूर्ति पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने माल्यार्पण किया. इस दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा के बताये मार्ग पर चलकर झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.