चंपई सोरेन की बेटी समेत 97 ने किया परचा दाखिल

चंपई सोरेन की बेटी समेत 97 ने किया परचा दाखिल फोटो- डीएस 1 व परचा दाखिल करने वाले प्रत्याशी- डीएस 2,3,4,5,6,7जमशेदपुर. गुरुवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनाव के लिए जमशेदपुर प्रखंड (गोलमुरी सह जुगसलाई) में विधायक चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन समेत 97 प्रत्याशियों ने मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 19, 2015 8:19 PM

चंपई सोरेन की बेटी समेत 97 ने किया परचा दाखिल फोटो- डीएस 1 व परचा दाखिल करने वाले प्रत्याशी- डीएस 2,3,4,5,6,7जमशेदपुर. गुरुवार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनाव के लिए जमशेदपुर प्रखंड (गोलमुरी सह जुगसलाई) में विधायक चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन समेत 97 प्रत्याशियों ने मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया़ दुखनी सोरेन दक्षिणी बागबेड़ा पंचायत से चुनावी मैदान में उतरी है़ं वहीं गुरुवार को 256 वार्ड सदस्यों ने परचा दाखिल किया है. मुखिया पद के प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ मनोज कुमार तथा वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पारूल सिंह के यहां पर्चा दाखिल किया. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया पद में दावेदारी को लेकर महिलाओं में ज्यादा रूझान है़ महिलाओं में पहले की अपेक्षा जागरूकता बढ़ी है़ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर मुखिया व वार्ड सदस्यों के उम्मीदवारों के समर्थकों से भरा हुआ था़